कौशांबी के गंगा घाट पर अचानक मची चीख-पुकार, नहाते समय 5 बच्चे डूबे; 10 साल की नेहा की मौत
कौशांबी के तरसौरा गंगा घाट पर विश्वकर्मा पूजा के दौरान नहाते समय पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। मछुआरों ने चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन 10 वर्षीय नेहा की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।