निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: जिन राज्यों में पूरा हुआ SIR, वहां फॉर्म-6 से हटाई गई अतिरिक्त घोषणा
देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण ‘फॉर्म-6’ से अतिरिक्त SIR घोषणा को हटा दिया है, जहां पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।