UP News: बाजार में गुपचुप मिलावट का पर्दाफाश, देवरिया में सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई; मचा हडकंप
देवरिया में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी पनीर की बड़ी खेप पकड़ी और 300 किलो पनीर नष्ट किया। यह पनीर बाजार में बिक्री के लिए लाया जा रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को बड़ा खतरा था। विभाग ने इस घपले का भंडाफोड़ कर कड़ी कार्रवाई की।