FIFA World Cup 2026: 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच; जानिए पूरा शेड्यूल एक नजर में!
फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि FIFA वर्ल्ड कप 2026 अब इतिहास का सबसे बड़ा और लंबा टूर्नामेंट बनने जा रहा है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले इस वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मुकाबले खेले जाएंगे।