किसान सम्मान दिवस पर रायबरेली में भव्य किसान मेला, 27 उत्कृष्ट कृषक सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने पाँच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के माध्यम से विभिन्न संस्थानों द्वारा चयनित किसानों को अंतर्राज्यीय एवं जनपदीय स्तर पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया, जिससे वे आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।