बदायूं में पट्टेदारों पर भू-माफियाओं का साया, प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार
बदायूं के गुलाबगंज गनियाई गांव में पट्टेदारों को भू-माफियाओं से खतरा बना हुआ है। जमीन मिलने के बाद भी दबंग फसल पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। पट्टेदारों ने प्रशासन से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।