Maharajganj News: कार पर नहीं था शक, तलाशी हुई तो निकला ऐसा सामान; बस्ती का युवक गिरफ्तार
महराजगंज के फरेंदा में पुलिस ने संदिग्ध बलैनो कार को रोककर तलाशी ली। कार से सात बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, मैगी के दो गत्ते और क्रीम की 275 ट्यूब बरामद हुईं। पुलिस ने बस्ती निवासी युवक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली और जांच शुरू कर दी।