Uttar Pradesh Crime: औरैया में जाली नोटों का गोरखधंधा, ऐसे उठा गिरोह के कारनामों से पर्दा
यूपी के औरया में पुलिस ने सोमवार को नकली नोट गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह के कारनामे देख पुलिस भी सकते में पड़ गई। गिरोह के सदस्य लाल-नीली बत्ती और न्यायाधीश का लोगो लगाकर जालसाजी करते थे। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से टप्पेबाजी करते थे और चकमा देकर फरार हो जाते थे।