गोरखपुर से लखनऊ-जमशेदपुर तक फैला ठगी का कारोबार, निवेशकों के करोड़ों की कमाई पर हाथ साफ; जानें पूरा मामला
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से निवेशकों से 6 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया। आरोपी विश्वजीत श्रीवास्तव और उसके साथी सोनू गुप्ता, हरिकेश, सोनी सहगल और विनोद कुमार निवेशकों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़प गए।