Sonbhadra News: फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाकर यूपी पुलिस में भर्ती, मध्यप्रदेश के चार युवकों पर एफआईआर
मध्यप्रदेश के चार युवकों ने उत्तर प्रदेश में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर पुलिस में नौकरी हासिल की। जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। चारों की नियुक्ति रद्द करने की प्रक्रिया जारी है।