Gorakhpur News: खजनी के उनवल में अवैध देसी शराब का भंडाफोड़, रंगेहाथ एक आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र स्थित नगर पंचायत उनवल में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री पर मंगलवार को आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। मौके से एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया और 7.6 लीटर देसी शराब जब्त की गई।