“मजदूरों को न्याय दो” के नारों से गूंजा सोनभद्र, काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे इस विभाग के कर्मचारी, जानें पूरा मामला
सोनभद्र में बिजली कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। बीजपुर, नधिरा और बभनी के उपकेंद्रों पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वेतन विसंगति, न्यूनतम वेतन और संविदा कर्मियों के अधिकारों को लेकर नाराज कर्मचारी सरकार से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।