वोटर लिस्ट गड़बड़ी के मुद्दे पर आज होगी बड़ी बैठक; EC से मुलाकात, विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जयराम रमेश के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की। चुनाव आयोग ने 30 सांसदों को मिलने के लिए बुलाया है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था और इस मुद्दे पर एक अभियान भी शुरू किया है। अब चुनाव आयोग ने इस मामले पर जवाब देने के लिए विपक्ष से मुलाकात के लिए समय दिया है।