Muzaffarnagar: मामूली विवाद में नगर पालिका कर्मचारी की पिटाई के बाद मौत, इलाके में आक्रोश
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में मामूली साइड विवाद के बाद नगर पालिका कर्मचारी की पिटाई का मामला हत्या तक पहुंच गया। ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने कर्मचारी पर हमला किया, जिसमें गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की धारा में जेल भेज दिया है।