राम मंदिर दान कांड में बड़ा मोड़! SIT के सामने आए 40-50 नाम, 8 महीने के CCTV फुटेज पर भी सवाल
अयोध्या राम मंदिर दान राशि गबन मामले में SIT की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। टीम ने मंदिर परिसर में घंटों जांच की और ट्रस्ट पदाधिकारियों, पुजारियों व बैंक अधिकारियों समेत 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। जांच में CCTV फुटेज, दान प्रक्रिया और संदिग्धों की भूमिका पर फोकस किया जा रहा है।