यह एक परिवार का झगड़ा नहीं है, उस बीमार सोच का आइना है, जिसमें बेटी को बोझ और दहेज को शर्त मान लिया गया। कानून की किताबें धूल खा रही हैं और बेटियां दर-दर भटक रही हैं।
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।