दिल्लीवासियों के लिए पहली हॉट एयर बैलून राइड, यमुना रिवरफ्रंट और शहर की स्काईलाइन का देखें अनोखा नजारा
दिल्ली अब केवल ऐतिहासिक और राजनीतिक राजधानी ही नहीं, बल्कि एडवेंचर लवर्स के लिए भी एक नया और रोमांचक ठिकाना बन चुकी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड की शुरुआत कर दी है। 29 नवंबर से आम लोगों के लिए यह सुविधा शुरू हो चुकी है।