रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: भारतीय सैनिकों के लिए नाइट साइट और एक्सेसरीज की खरीद, सीमाओं की सुरक्षा होगी और मजबूत
रक्षा मंत्रालय ने सेना की ताकत को और बढ़ाने के लिए नाइट साइट और एक्सेसरीज की खरीद का फैसला लिया है। इस उपकरण का उपयोग एसआईजी 716 राइफल पर किया जाएगा, जिससे सैनिकों को रात में भी दुश्मनों पर सटीक निशाना लगाने में मदद मिलेगी।