साइबर ठगों पर सोनभद्र पुलिस की बड़ी चोट, 86 पीड़ितों को लौटाए गए 35 लाख से ज्यादा रुपये
सोनभद्र पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 86 पीड़ितों के 35.86 लाख रुपये वापस कराए हैं। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने NCRP पोर्टल, 1930 हेल्पलाइन और बैंकों के समन्वय से यह कार्रवाई संभव की।