Rajasthan: तेज रफ्तार थार ने छीनी चार जिंदगियां, शादी से लौट रहे पति-पत्नी, बेटा और भतीजी की मौत
जिले के ककराली क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। परिवार शादी से लौट रहा था।