Video: एटा में चलता कंटेनर बना आग का गोला! भीषण लपटों में झुलसा चालक
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हुआ, जब पटना से गुड़गांव जा रहा एक कंटेनर मलावन थाना क्षेत्र के कगरोल गांव के पास अचानक आग की चपेट में आ गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग इतनी तेज थी कि पूरा कंटेनर जलकर राख हो गया। चालक झुलस गया।