Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट का निर्माण कार्य पर रोक से इनकार, केंद्र से मांगा प्लान
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के चलते खराब हुई वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए साल भर निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध जैसे कठोर कदम उठाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा कि वह ‘पर्यावरण एवं वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और दिल्ली के मुख्य सचिव से दीर्घकालिक समाधानों पर विचार करने को कहें।