गोरखपुर में बालश्रम के खिलाफ एएचटीयू का सख्त एक्शन, तीन नाबालिग बच्चों को कराया गया रेस्क्यू
गोरखपुर में बाल अपराध एवं मानव तस्करी रोकथाम इकाई (AHTU) ने बालश्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कैन्ट और रामगढ़ताल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन नाबालिग बच्चों को काम करते पकड़ा गया। उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया और परिजनों की काउंसलिंग कर बालश्रम के दुष्परिणाम समझाए गए। एसएसपी राज करन नय्यर ने अपील की कि समाज ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को दे। यह कार्रवाई न केवल कानूनी पहल है, बल्कि समाज को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी एक अहम कदम है।