बलिया में देर रात पुलिस मुठभेड़: गौतस्कर के बाएं पैर में लगी गोली, जौनपुर का आरोपी गिरफ्तार
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में गौतस्कर के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल का इलाज सीएचसी सोनबरसा में जारी है।