बलरामपुर: बिना मान्यता चल रहे 24 स्कूल! शिक्षा विभाग ने कसा शिकंजा
जिले में शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता प्राप्त 24 विद्यालयों पर शिकंजा कसा है। विभाग ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। शासन का निर्देश जारी होने के बाद एक बार फिर जिले में शिक्षा महकमा जागा है।