थाईलैंड-कंबोडिया के बीच बढ़ा सीमा विवाद, दोनों देशों में रह रहे भारतीयों पर मंडराया खतरा
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चला आ रहा सीमा तनाव अब खुली लड़ाई में बदल गया है। लैंडमाइन धमाके में थाई सैनिकों के घायल होने के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बिगड़े और गुरुवार को सीमा पर भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इस युद्ध जैसी स्थिति से थाईलैंड और कंबोडिया में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी चिंता बढ़ गई है। थाईलैंड में करीब दो लाख और कंबोडिया में लगभग 5000 भारतीय रहते हैं।