नेपाल बार्डर पर महराजगंज पुल के नीचे बैग में मिला महिला का शव, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र में सेखुआनी बघेला पुल के नीचे बैग में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, क्षेत्राधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जबकि पुलिस अधीक्षक स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं।