यूपी: बेटी फंसाती थी जाल में, बाप करता था ब्लैकमेल, वकील देता था साथ; थानेदार की आत्महत्या में खुला हनीट्रैप का राज
बस्ती के वाल्टरगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के कथित नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने थानेदार के निजी पलों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी।