UP Crime: बरेली में कार के अंदर खौफनाक कत्ल, ‘लालची’ सुनते ही भड़का मुंहबोला बेटा, बुजुर्ग महिला की हत्या
बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई, जहां मुंहबोले बेटे ने संपत्ति के लालच में बुजुर्ग महिला की कार में हत्या कर दी। ‘लालची’ कहने पर भड़के आरोपी ने पहले बेहोश किया फिर मुंह-नाक दबाकर मार डाला, शव फेंककर भागने की कोशिश की।