मंदिर जा रही महिला के कुंडल छीनकर भागे थे बदमाश, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार; हथियार और बाइक बरामद
बरेली के बारादरी क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भरतौल रोड पर मुठभेड़ के दौरान अजय मिश्रा घायल हुआ। आरोपियों के पास से कुंडल, तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।