28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, लेकिन हाथरस में नहीं रुकेगा काम; डाकघरों में मिलती रहेंगी ये सेवाएं
हाथरस में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बीच डाकघर खुले रहेंगे और डाक एवं वित्तीय सेवाएं जारी रहेंगी। डाक विभाग के मुताबिक POSB, PLI/RPLI समेत उपलब्ध सेवाओं का लाभ लोग नजदीकी डाकघर से ले सकेंगे। 27 सितंबर को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे।