हिंदी
बैंक में कब-कब होगी छुट्टी (Img: AI Generated Image)
New Delhi: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो अगस्त के बाकी दिनों में ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों (Bank Holidays 2026) की तारीख जरूर देख लें। 19 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि हर छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। कुछ छुट्टियां सिर्फ खास राज्यों या शहरों में ही रहेंगी। इसलिए बिना जानकारी बैंक पहुंचने पर आपको वापस लौटना पड़ सकता है।
अगस्त के बचे दिनों में सबसे पहले 22 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे। यह महीने का चौथा शनिवार है और बैंकिंग नियमों के मुताबिक इस दिन देशभर की बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होता। इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त को रविवार है। रविवार को भी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। ऐसे में लगातार दो दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। अगर कोई जरूरी काम है तो इसे पहले ही निपटाना बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें- नैनीताल बैंक में SO बनने का सुनहरा मौका: 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली भर्ती का ऐलान, 07 सितंबर तक करें अप्लाई
19 अगस्त, बुधवार को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। बाकी ज्यादातर जगहों पर इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे। कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के आधार पर तय होती हैं।
25 अगस्त, मंगलवार को मिलाद-उन-नबी और फर्स्ट ओणम से जुड़ी छुट्टी के कारण कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और थिरुवोनम के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। उपलब्ध बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन समेत कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल और कुछ अन्य क्षेत्रों में इस दिन बैंक शाखाओं की छुट्टी है। इसके बाद 30 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। यानी अगस्त के आखिरी हिस्से में भी बैंक जाने की योजना बनाने वालों को तारीख और अपने राज्य की छुट्टी दोनों देखनी होंगी।
ये भी पढ़ें- Greater Noida | Farmer Protest | Video | 10 प्रतिशत प्लॉट की मांग…पुलिस से झड़प, 150 से ज्यादा किसान गिरफ्तार
ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं। हालांकि नकद जमा, चेक से जुड़े कुछ काम या ऐसे काम जिनमें बैंक कर्मचारी की जरूरत होती है, उनके लिए ब्रांच खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम लंबित है, तो आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय पहले ही उसे निपटा लेना समझदारी होगी।
Location : New Delhi
Published : 18 August 2026, 2:25 PM IST
No related posts found.