‘तानाशाह’ है बांग्लादेश की कप्तान! ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से करती हैं मारपीट?
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम में विवाद तब गहराया जब अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जहांआरा आलम ने कप्तान निगार सुल्ताना जोटी पर गंभीर आरोप लगाए। जहांआरा का दावा है कि निगार जूनियर खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करती हैं, जिससे टीम में डर का माहौल बना हुआ है।