बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, अखिल भारत हिन्दू महासभा की पहल
आगरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यमुना किनारे मुंडन, तर्पण और हवन कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की गई।