हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति का जज्बा: बलरामपुर में युवाओं और अफसरों ने कदम से कदम मिलाकर दिया एकता का संदेश
आजादी के अमृत उत्सव के तहत बलरामपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा की ओजस्वी अगुवाई में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। एमपीपी इंटर कॉलेज से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निकली इस विशाल यात्रा में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।