Ballia News: आधी रात मची चीख-पुकार और… मां-बेटे की मौत से इलाके में मातम; पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर बाजार में स्थित किराना दुकान में अचानक आग लगने से मां और पांच साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकान से बाहर निकलने का दूसरा रास्ता न होने से परिवार फंस गया।