अरुणाचल चीन का हिस्सा! शंघाई एयरपोर्ट पर 18 घंटे हिरासत में रही भारतीय मूल की महिला, पासपोर्ट को बताया ‘अवैध’
ब्रिटेन में रहने वाली अरुणाचल प्रदेश मूल की भारतीय महिला पीमा वांगजॉम थोंगडोक ने आरोप लगाया कि शंघाई एयरपोर्ट पर चीनी अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को ‘अवैध’ बताते हुए 18 घंटे तक हिरासत में रखा। अधिकारियों ने कहा कि ‘अरुणाचल चीन का हिस्सा है’, इसलिए पासपोर्ट मान्य नहीं।