हिंदी
डोंग में होगी नए साल की पहली सुबह (Img Source: googlE)
Dong: डोंग गांव एक बार फिर चर्चा में है। अगर आप देश की पहली सूरज की किरण देखना चाहते हैं, तो डोंग आपके लिए सबसे खास और यादगार जगह बन सकती है। नए साल 2026 की पहली सुबह देश में सबसे पहले सूरज की किरण यहीं पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को डोंग में सुबह 5:53 बजे सूर्योदय होगा, जबकि दिल्ली में 7:13 बजे और भोपाल में 7:01 बजे सूरज निकलेगा। यानी राजधानी दिल्ली से करीब 80 मिनट पहले डोंग नए साल का स्वागत करेगा।
नए साल के पहले सूर्योदय को खास बनाने के लिए इस बार डोंग में सनराइज फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यह उत्सव सोमवार से शुरू होकर 2 जनवरी तक चलेगा। पर्यटकों के लिए डोंग में कैंप लगाए गए हैं, जबकि ठहरने के लिए नजदीकी वालोंग में भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्थानीय निवासी यटिन मेयोर के अनुसार, सूर्योदय देखने के लिए पर्यटक रात 1–2 बजे वालोंग से डोंग की ओर निकलते हैं। करीब 3 घंटे का पहाड़ी रास्ता तय कर लोग उगते सूरज के दीदार के लिए पहुंचते हैं।
डोंग को “उगते सूरज की भूमि” कहा जाता है। यह गांव भारत, चीन और म्यांमार के ट्राई-जंक्शन के पास स्थित है। वर्ष 1999 में इसे आधिकारिक तौर पर देश में सबसे पहले सूर्योदय वाली जगह के रूप में चिन्हित किया गया था। समुद्र तल से करीब 1240 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस गांव में मेयोर जनजाति के केवल 9 परिवार रहते हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग 50 है।
नए साल से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, जाए तो न करें ये काम
डोंग में इस समय रात का तापमान करीब 1 डिग्री सेल्सियस है। नए साल पर इसके 0 या माइनस में जाने की संभावना जताई जा रही है। गर्मियों में यहां सूर्योदय तड़के साढ़े 4 बजे के आसपास हो जाता है, जबकि सर्दियों में यह साढ़े 5 से 6 बजे के बीच होता है। ट्रैकिंग गाइड कुचोक शेरिंग बताते हैं कि पिछले दो सालों में नए साल पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
नए साल पर फटाफट बन जाएंगे ये टेस्टी डेज़र्ट
विमान से: असम के डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट तक उड़ान लें, फिर सड़क मार्ग से करीब 350 किमी का सफर तय कर 9 घंटे में वालोंग पहुंचें।
ट्रेन से: असम के न्यू तिनसुकिया रेलवे स्टेशन तक ट्रेन लें, इसके बाद सड़क मार्ग से लगभग 9 घंटे की यात्रा करें।
Location : Dong
Published : 30 December 2025, 11:29 AM IST
No related posts found.