पंजाब में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: अब तक 73 हवाला कारोबारी दबोचे, 830 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज
पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत तीन दिवसीय विशेष राज्यव्यापी मुहिम शुरू की है। इसका उद्देश्य हवाला नेटवर्क को ध्वस्त करना और ड्रग्स से होने वाली अवैध कमाई पर पूरी तरह रोक लगाना है।