नोएडा STF का बड़ा एक्शन: पराग पेंट्स एंड केमिकल्स सील, इस वजह से मालिक को हिरासत में लिया
नोएडा STF ने अलीगढ़ के मडराक स्थित पराग पेंट्स एंड केमिकल्स फैक्ट्री पर छापा मारकर सैंपल सील किए। मालिक कन्हैया लाल को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई फिरोजाबाद में पकड़े गए अपमिश्रित डीजल टेंकर और अभियुक्तों के खुलासे के बाद की गई।