आकाश के बाद अब ईशान आनंद की एंट्री! मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी, BSP की लखनऊ बैठक में पहुंचे भतीजे
मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देने का ऐलान किया है। 23 सितंबर की लखनऊ बैठक में ईशान आनंद भी पहुंचे। हालांकि, उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। आकाश आनंद और दीपिका आनंद को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात मायावती पहले ही कह चुकी हैं।