भारतीय सेना का नया ‘शेर’: यूपी के अमेठी में तैयार हो रही AK-203 राइफल, एक मिनट में दुश्मनों का काम तमाम
भारत अब दुश्मनों के खिलाफ एक मजबूत और उच्च क्षमता वाली स्वदेशी असॉल्ट राइफल AK-203 को तैयार करने की ओर बढ़ रहा है। यह राइफल रूस के सहयोग से अमेठी के कोरबा प्लांट में तैयार की जा रही है। यह राइफल भारत की रक्षा क्षमता को और अधिक सशक्त बनाएगी और सेना को अत्याधुनिक हथियार प्रदान करेगी। एक मिनट में 700 राउंड फायर करने की क्षमता रखने वाली यह राइफल भारतीय सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार साबित होगी।