ChatGPT से ली हेल्थ एडवाइस बनी खतरा: 60 वर्षीय व्यक्ति पहुंचा अस्पताल, जानिए पूरी घटना
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम आंख बंद कर इसके सुझावों को मान लें – खासकर स्वास्थ्य से जुड़ी बातों में। एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने ChatGPT से हेल्थ एडवाइस लेकर जो गलती की, उसने उसकी जान जोखिम में डाल दी। यह घटना मेडिकल और टेक्नोलॉजी दोनों क्षेत्रों के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आई है।