मैनपुरी में चुनावी तैयारियों की बैठक, आयुक्त बोले- युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनाएं
मैनपुरी में आगरा मंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार ने आगामी चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को फॉर्म-6 भरने और मतदान में भाग लेने की अपील की। बैठक के अंत में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए।