Kanpur News: तेज रफ्तार पिकअप ने 33 केवी पोल में मारी टक्कर, 70 गांवों की बिजली गुल

थाना मंगलपुर क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया घासीराम गांव के सामने झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर बीती रात करीब 12:15 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने 33 केवी विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 2 May 2026, 11:23 AM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया घासीराम गांव के सामने झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर बीती रात करीब 12:15 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने 33 केवी विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और न्यू झींझक बिजली घर से जाने वाली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते झींझक नगर समेत करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

Kanpur Dehat: सेना के जवान की मौत का खुलासा: पत्नी की बेवफाई से आहत जवान ने उठाया था खौफनाक कदम

विद्युत लाइनमैन ने दी पुलिस को सूचना

घटना की सूचना मिलते ही झींझक पुलिस मौके पर पहुंची और लाइनमैन जितेंद्र पाल से पिकअप वाहन के संबंध में जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के बाद वाहन चालक कहां फरार हुआ।

मौके पर पहुंचे विद्युत अधिकारी व कर्मचारी

उधर, विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना जैसे ही न्यू झींझक बिजली घर के जेई पंकज कुशवाहा को मिली वह तत्काल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त लाइन और पोल को दुरुस्त कराने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया। बिजली विभाग की टीम देर रात से ही मरम्मत कार्य में जुटी रही।

Kanpur Cyber Fraud: आईफोन में 15 टेलीग्राम ग्रुप और करोड़ों का खेल: जूते सिलने वाले का बेटा कैसे बना साइबर क्राइम का ‘सुल्तान’?

भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से बढ़ी समस्या

भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में लगे पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद हो जाने से लोग परेशान रहे। सुबह तक कई गांवों में पानी संकट भी गहराने लगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Location :  Kanpur

Published :  2 May 2026, 11:23 AM IST

Advertisement