गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर जाम, सड़क पर आरोपियों को फांसी की मांग, शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर वकीलों में उबाल
गोरखपुर के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर आरोपियों को फांसी देने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।