मिर्जापुर में बड़ा हादसा, पलक झपकते धराशाई हुआ क्रेशर प्लांट; 4 लोगों की मौत, कई मजदूर दबे
मिर्जापुर जिले के खनन क्षेत्र अहरौरा में पिंटू पटेल के क्रेशर प्लांट पर मकान, रैंप और मशीन का फाउंडेशन अचानक धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।