UP शिक्षा विभाग में CBI का बड़ा छापा, अमेठी से लेकर लखनऊ तक एक साथ कई जिलों में रेड, खंगाले जा रहे बैंक खाते
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में हुए करोड़ों के वित्तीय घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को सीबीआई की टीमों ने अमेठी, लखनऊ, अयोध्या और कुशीनगर सहित कई जिलों में एक साथ छापेमारी कर संदिग्ध शिक्षकों और कर्मचारियों से गहन पूछताछ की।