आगरा में तेज रफ्तार का कहर, एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटा सहित तीन गंभीर घायल
आगरा में रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। एत्मादपुर के खंदौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।