क्या आप भी जा रहे हैं नैनीताल? पहले जान लें वहां का हाल-होटल फुल, पार्किंग पैक और सड़कों पर लंबा जाम
सरोवर नगरी नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन चरम पर है। रविवार को 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। शाम की बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जबकि शहर के होटल, पार्किंग स्थल और प्रमुख सड़कें पर्यटकों से गुलजार रहीं।